रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। वरिष्ठ आलोचक, कवि व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और जन संस्कृति मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार का गुरुवार देर रात प्रयागराज में निधन हो गया। वहीं, आलोचक और प्रगतिशील लेखक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. वीरेंद्र यादव का शुक्रवार सुबह लखनऊ में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इनके निधन पर रांची के साहित्यकारों ने शोक प्रकट करते हुए इसे हिन्दी साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया। प्रो. राजेंद्र कुमार कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से इलाहाबाद की समृद्ध साहित्यिक विरासत, अकादमिक परंपरा और साझा संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। उन्होंने अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान करने का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिजनों ने पूर्ण किया। वहीं, प्रो. वीरेंद्र यादव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.