वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी। जन कल्याण परिषद की ओर से साहित्यकार एवं लेखक ठाकुर प्रसाद सिंह की जयंती मनाई गई। सोमवार को रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा सभागार हुए कार्यक्रम में नगर के साहित्यकार, कवि, लेखक उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय ने उनके साहित्यिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कवि गोष्ठी भी हुई। इसमें एसपी.श्रीवास्तव, शिवसहाय पाण्डेय, अंजनी कुमार मिश्रा, सिद्धनाथ शर्मा, डॉ.बनवारी सिंह यदु, ओंकारनाथ तिवारी, सतीश कसेरा, नेहरू पाण्डेय, विजयचंद्र त्रिपाठी, शमशुल आफरीन, रामबहाल सिंह, शैलेंद्र कुमार अंबष्ट, मुनींद्र पाण्डेय, दिनेशदत्त पाठक ने काव्यपाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...