महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वरिष्ठ उपन्यासकार, पत्रकार, लेखक, कवि एवं समाजसेवी केएम अग्रवाल का निधन होने से दुखी साहित्यिक संस्था स्पंदन के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क मुख्यालय महराजगंज में किया। इसमें संतोष श्रीवास्तव, शशि वर्मा, शिव चौरसिया, विष्णु गुप्ता, रामउजागर यादव , एस. कुमार, सुरेन्द्र सिंह, दिव्यांश पाण्डेय एवं रवि प्रताप आदि ने स्व. अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किया संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह महराजगंज जनपद की अपूरणीय क्षति है। सभी ने स्व. अग्रवाल के बताए रास्तों पर चलने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...