भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। साहित्य सफर संस्था द्वारा मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में महान चिंतक और उपन्यासकार आनंद शंकर माधवन की 112वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन रंजन कुमार राय व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मुदित कुमार झा ने उनके स्वाधीनता संग्राम में योगदान और 1945 में मंदार विद्यापीठ की स्थापना पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने बताया कि 'अनामंत्रित मेहमान' और 'प्रसव वेदना' जैसी उनकी कृतियां राष्ट्रप्रेम की सीख देती हैं। मौके पर राजीव रमन, अजय शंकर, प्रेम कुमार प्रिय सहित कई साहित्यकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...