बलिया, जून 6 -- बलिया। जिले के दार्शनिक और साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को मध्य प्रदेश के मधुकर संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में वैश्विक दर्शन एवं नव परमाणु वाद विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देने के फलस्वरुप मधुकर स्मृति सम्मान 2025 प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मिलने से जिले का गौरव राष्ट्र स्तर पर बढ़ा है। शुक्रवार को विकास संस्कृति साहित्य अकादमी आनंद नगर के कार्यालय पर बैठक आयोजित कर सुदेश्वर अनाम, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ. फतेहचंद बेचैन, डॉ. शशि प्रेमदेव, सूरज समदर्शी, अरविंद उपाध्याय, डॉ. जितेंद्र स्वाध्यायी, नंद जी नंदा, जितेंद्र त्यागी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...