बरेली, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की तरफ से लोक खुशहाली सभागार में सेवक स्मृति सम्मान समारोह एवं काव्यांजलि का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शायर जीतेश राज ने उद्घाटन किया। इस मौके पर पीलीभीत से आए संजय पांडे, अरुण दीक्षित, बरेली के आनंद पाठक और राजेश शर्मा को सेवक स्मृति सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आयोजन में उमेश अद्भुत, हिमांशु श्रोत्रिय, अभिषेक अग्निहोत्री, कुमार कौशल, उपमेंद्र सक्सेना, सीमा मौर्य, डॉ. मिथिलेश राकेश, डॉ मुकेश, राज शुक्ल आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...