लखनऊ, फरवरी 22 -- बी.एम.एन सेवा संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा आदि राज्यों के चयनित लोगों को भी सम्मानित किया गया। वीरकेश्वर मल्ल सम्मान ओलंपियन संजीव सिंह, प्रभुनाथ राय और बंश बहादुर मल्ल साहित्य श्री सम्मान 2025 डा सुधाकर अदीब, डा विजयानंद (प्रयाग) को, बंश बहादुर मल्ल कला श्री सम्मान 2025 से सुशील कुमार सिंह, लखनऊ और डा राजीव कुमार शुक्ल को मिला। इसी क्रम में मल्ल संगीत श्री सम्मान 2025, डा मधुमिता भट्टाचार्य, वाराणसी, संजय सिंह नोएडा को, मल्ल नृत्य कला श्री सम्मान स्वीकृति, मल्ल कला श्री सम्मान से गोरखपुर मंडल की रीना जायसवाल को, म...