आरा, जनवरी 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम की ओर संचालित आध्यात्मिक सत्संग मंडल के तत्त्वावधान में महान् शिक्षाविद् प्रो उमाशंकर पाण्डेय की 90 वीं जयंती के अवसर पर महाराजा हाता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता महंत श्रीरामकिंकर दास जी महाराज ने की। इस अवसर पर सुंदरकांड और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ एवं पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इसके बाद वैश्विक अशांति के दौर में मानस-गीता का भारतीय समाधान विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। उद्घाटन करते हुए प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि प्रो उमाशंकर पाण्डेय जी रसायन विज्ञान के प्रसिद्ध अध्यापक के रूप में जितने लोकप्रिय थे, उतने ही साहित्य और अध्यात्म के मनीषी के रूप में। मुख्य वक्ता प्रो नन्दजी दूबे ने कहा कि सच्ची शिक्षा और अच्छी शिक्षा ही विश्व का उत्कर्ष करती है। साहित्यकार और पूर्व पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.