चतरा, मार्च 22 -- कुन्दा, प्रतिनिधि। मेदवाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र संख्या 44 पर 19 मार्च को आंगनबाड़ी सहायिका पद को लेकर चुनाव की गई। लेकिन ग्रामीणों ने चुनाव को लेकर व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार न करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के महज एक दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों तक इसकी जानकारी दी गई। जबकि 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को इसकी कोई सूचना नहीं थी यहां तक की विधवा उर्मिला देवी को भी सहायिका पद पर चुनाव की कोई सूचना नहीं मिली थी। वही इसे लेकर लगभग सैकड़ो ग्रामीणों ने अपना हस्ताक्षर कर बाल विकास पदाधिकारी प्रतापपुर को आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि या तो सहायिका के पद पर विधवा को चयनित किया जाए। अन्यथा चुनाव को रद्द करते हुए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करते हुए पुन: से चुनाव कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.