बागेश्वर, मई 30 -- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यहां संगोष्ठी आयोजित की गई और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। तहसील पत्रकार संगठन के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी के विषय बदलते परिवेश में पत्रकारिता का महत्त्व, चुनौतियां और समाधान विषय पर बोलते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता में समाज का प्रतिबिंब होता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि संकट के समय पत्रकारों ने ही इस देश को संभाला है। उन्होंने पत्रकारों से राजनीति से दूर रहकर जनपक्षीय मुद्दों को कलम की तेज धार देने को कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का मार्गदर्शन करती है। पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.