शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- जिले में 25 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स के लिए साहसिक गतिविधि पैरासेलिंग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक दक्षता, साहस, आत्मविश्वास और टीम वर्क को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संग्राम सिंह चीमा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, पीआई स्टाफ और अन्य हवलदार एवं कैडेट्स भी मौजूद थे। कुल 120 कैडेट्स ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने कहा कि इस प्रकार की साहसिक गतिविधियां कैडेट्स के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...