लखनऊ, सितम्बर 6 -- नगर निगम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत का लगा अंबार नगर निगम के पूर्व टैक्स इंस्पेक्टर की भी नहीं हो रही सुनवाई लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सर, सड़क क्षतिग्रस्त है, बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। कुछ करिए। काफी देर अलग-अलग काउंटर पर भटकने के बाद समाधान दिवस में एक फरियादी अपर आयुक्त के पास फरियाद लेकर पहुंचे। वहीं, नगर निगम के लिए कभी टैक्स वसूलने वाले इंस्पेक्टर का आरोप है कि उनकी सुनवाई ही नहीं हो रही। नगर निगम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को शिकायतों का अम्बार लग गया। ज्यादातर शिकायतें अधिक गृहकर और खस्ताहाल सड़कों की आईं। नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में यह आयोजन हुआ। इस दौरान विष्णुलोक रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रीतम सिंह समाधान दिवस में पहले ही आ गए। काफी देर तक महापौर नहीं आईं तो अपर ...