उरई, जनवरी 5 -- माधौगढ़। संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम राजेश कुमार पांडे व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से जुड़ी 51 शिकायतें आईं। इसमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि गैस एजेंसियों में सिलेंडरों में गड़बड़ी हो रही है। सिलेंडरों में गैस नहीं, बल्कि पानी निकल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को नए सिलेंडर दिलाने के निर्देश दिए। सोमवार को माधौगढ़ तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुना। यहां पर कस्बा निवासी मुरारी शरण ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने पिछले दिनों बुकिंग कराकर गैस सिलेंडर लिया था। जब चूल्हा लगाकर जलाया तो गैस सिलेंडर में पांच किलो पानी निकला। डीएम ने गैस क...