अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। साहब ! डोनर नहीं था। इसलिए खून खरीदना पड़ा। ब्लड बैंक में कहा गया, डोनर नहीं तो पैसे की व्यवस्था करो, लेकिन डोनर लेकर आओ। यह शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में पहुंची युवती ने एसआईसी से किया। युवती का आरोप था कि उसे मजबूरी में सात हजार रुपये देकर खून खरीदना पड़ा। सोमवार की दोपहर 16 वर्ष की शगुन निवासी रामपुर अमावां सूफी थाना खण्डासा को जिला अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड में परिजनों ने भर्ती कराया। शगुन की हालत गम्भीर होने के कारण उसे खून की काफी जरुरत थी, लेकिन तत्काल उसके परिजनों के पास कोई डोनर नहीं था। जिसके लिए उसके परिजन ने नेताओं से अस्पताल के अधिकारियों को फोन कराया। जिसमें परिजन को बाद में डोनर उपलब्ध कराने पर ब्लड देने का आश्वासन मिला। जब परिजन ब्लड बैंक गये तो वहां ब्लड देने से इं...