मेरठ, मार्च 22 -- शहर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान बकाएदारों के भवन दुकान पर हो रही सीलिंग की कारवाई के बाद से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर निगम पहुंचकर लोग अपना गृहकर जमा कराकर सीलिंग की कारवाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को विभाग में पूरे दिन गृहकर ठीक कराने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों ने कहा कि साहब बिल ठीक करा दो नहीं तो विभाग द्वारा सील लगा दी जाएगी। शुक्रवार को कर निर्धारण अधिकारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में अभियान चलाकर कांच का पुल पर नौ दुकानों पर सीलिंग की कारवाई की गई। सीलिंग की कार्रवाई देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कर निर्धारण अधिकारी ने लोगों को शांत कर कहा कि गृहकर जमा नहीं करने वालों पर कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कांच का पुल, फतेहल्लापुर पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.