मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ, संवाददाता। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पत्नी पर हत्या कर लाश को बैग में पैक करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बीवी ने एक सामाजिक संस्था की मदद से उसके और परिवार वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। युवक ने मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ब्रह्मपुरी ईरा गार्डन निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी ब्रह्मपुरी निवासी युवती से हुई थी। वर्तमान में दंपति के दो बच्चे हैं। युवक का आरोप है उसकी पत्नी लगातार उस पर अपने मां-बाप को घर से निकालने का दबाव बना रही है। पत्नी और उसके मायके वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं पति की हत्या कर उसकी लाश को बैग में पैक कर फेंकने की धमकी देती है। कुछ दिन पहले पत्नी ने सामाजिक संस्था की मदद से पति और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.