पीलीभीत, फरवरी 15 -- अमरिया। तहसील दिवस अमरिया में उद्योग व्यापार प्रीतिनिधि मंडल (जिलानी गुट) द्वारा कस्बे की समस्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि अमरिया नगर में सड़क किनारे बंद व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। सड़क किनारे बने ऊंचे नालों की वजह से सड़क पर खड़े वाहनों का पुलिस द्वारा चालान किया जाता है। पार्किंग व मुख्य चौराहों पर सुरक्षाकर्मी होमगार्ड की तैनाती हो एवं सड़क किनारे साफ सफाई एवं गंदगी व कूड़े के ढेर हटवाने आदि मांगों उठाने वालों में नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, जहीर मलिक, मो. तारिक रजा, अकुंश गुप्ता, हिमांशू गुप्ता, कौशल गुप्ता, चेतराम प्रजापति, सुभाष गुप्ता, मोनिश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.