सिद्धार्थ, जून 22 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने डीएम व एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने कहा कि साहब! मैं पांच माह से गर्भवती हूं, कुछ ही दिन पहले इटवा थाना क्षेत्र एक युवक ने मुझे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी की। अब पति ने छोड़ दिया और खुद गायब है। युवक के घर गई तो मारपीट कर उसके परिजनों ने भगा दिया। इसके बाद इटवा थाना गई वहां पर भी मेरी सुनवाई नहीं हुई। थाने पर कहा गया कि पैसे ले लो दूसरी शादी कर लो। संपूर्ण समाधान दिवस में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव की युवती मां के साथ डीएम, एसपी के पास पहुंची। उसने बताया कि उसके गांव में इटवा थाना क्षेत्र एक गांव के युवक की रिश्तेदारी है। युवक अपने रिश्तेदार क...