गोरखपुर, जनवरी 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने झगड़े के बाद जहर खा लेने की बात कही है और उसका मोबाइल फोन बंद हो गया है। टेल्हनापार गांव निवासी राधिका देवी ने शनिवार रात करीब 9 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उसके पति राजेन्द्र (40) से पिछले दो दिनों से घर में विवाद चल रहा था। शनिवार को झगड़े के बाद राजेन्द्र नाराज होकर घर से चला गया। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि वह जहर खा रहा है और अपनी जान दे रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस राधिका देवी के घर पहुंची और पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.