सीतापुर, फरवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में शनिवार को फरियादियों की भीड़ लग गई। हर कोई डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताना चाह रहा था। यही वजह थी कि शिकायतों की संख्या 196 पहुंच गई। जिसमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। देखा जाए तो आम तौर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में महज दो या तीन दर्जन शिकायतें ही आती थीं, लेकिन डीएम डॉ. राजा गणपति आर के आने के बाद से लोगों में शिकायतों के निस्तारण को लेकर उम्मीद बंधी है। छोटी-छोटी शिकायतें लेकर भी लोग डीएम के पास आ रहे हैं। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में महोली के रहने वाले बुजुर्ग खग्गा अपनी फ़रियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे, उनका कहना है कि पैर में चोट लग गई थी। जिससे चलने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार महोली ब्लॉक गए कि ट्राईसाइकिल मिल जाए, लेकिन नहीं मिली। इसलिए ड...