सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। साहब! हमारा आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। पति कमाने वाला है, लेकिन गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, अगर वह बन जाता तो इलाज करा लेते। हम भी दिव्यांग हैं, लेकिन पढ़े-लिखे हैं और काम ढूंढ रहे हैं। ऐसे में अगर आप कहीं नौकरी लगवा देते तो बहुत मदद हो जाती। ऐसी ही तमाम फ़रियादें लेकर परेशान हाल दिव्यांग सदर तहसील में आयोजित मोबाईल कोर्ट में पहुंचे, जहां राज्य आयुक्त प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा उनकी परेशानियों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मोबाईल कोर्ट में राज्य आयुक्त के सामने 38 शिकायतें आईं। सदर तहसील परिसर में दिव्यांगजनों की भीड़ लगी हुई थी। सभागार में मोबाईल कोर्ट लगी हुई थी। जहां जिले के अलग-अलग स्थानों से कई फरियादी आए। 38 दिव्यांगजनों ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए वाद दाखिल किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.