शामली, जनवरी 5 -- चौसाना की एक महिला ने अपने पति पर ही वर्षों से उत्पीडन करने कर हत्या करने के प्रयास की शिकायत की है। आरोप है कि बीतीरात्रि भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। पीडित ने सुरक्षा की मांग के साथ आरोपी को जेल भेजने की मांग की है। चौसाना कस्बे के कश्यप मौहल्ला निवासी भतेरी से अपने पति राजू पर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद वर्षाे से पति का उत्पीडन सहती आ रही है। पति ने कई बार घर मे आग भी लगा दी जिससे घर का सारा सामान राख हो गया। ससुरालियों ने पति को समझाया भी पर राजू नही माना।पति ने बीतीरात्रि विवाहिता का गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। जेठ आदि ने आरोपी पति से छुडाया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वास दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...