प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 7 -- लखनऊ नगर निगम से रिटायरमेंट के दिन सेवा प्रमाण पत्र निर्गत न किए जाने के विरोध में कर्मचारी नगर आयुक्त के कमरे के बाहर सीढ़ी पर बैठ गया। इससे नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में पहुंची महापौर सुषमा खर्कवाल नाराज हो गईं। उन्होंने नगर निगम में रिटायर हो रहे कर्मचारियों की पेंशन फाइल में बेवजह आपत्ति लगाने पर ऐतराज जताया। विदाई समारोह में माइक पर महापौर बोलीं-आप खुद को 'साहब' न समझें। संबंधित कर्मचारी ने सफाई देने का प्रयास किया तो महापौर ने कहा कि उनको कुछ नहीं सुनना है, आप फाइल लेकर कैम्प कार्यालय पहुंचे। इसके बाद रिटायर हो रहे कर्मचारियों ने महापौर को अपनी पीड़ा बताई। तब महापौर ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अपने कैंप कार्यालय पर तलब कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.