लखनऊ, फरवरी 19 -- मोहनलालगंज, संवाददाता कारपेंटर का काम कर गुजारा करने वाले जय नरायन का काम छूट गया। दंपति को गुजारे के लिए सामाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन मिलनी शुरू हुई लेकिन सत्यापन के दौरान दंपति को जून 2025 को मृत दिखा दिखाकर पेंशन रोक दी गई। तब से बुजुर्ग दंपति पेंशन के लिए अधिकारियों के पास खुद के जिंदा होने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जय नरायन (70) अपनी पत्नी राम दुलारी के साथ सिसेंडी में रहते है। वह गांव में कारपेंटर का काम करके गुजारा करते थे। उम्र के साथ काम मिलना बंद हो गया। समाज कल्याण से मिल रही वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई। बुजुर्ग दंपति ने दौड़ धूप की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। मंगलवार को वह समाज कल्याण विभाग पहुंचे तो पता चला कि सत्यापन के दौरान 11 जून 2025 को मृत घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद वह ...