औरैया, दिसम्बर 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस में 72 वर्षीय मोहन दुबे की पेंशन रुकी होने की शिकायत ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल जांच कर पेंशन बहाल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शिकायतें मिलने पर वे स्वयं संज्ञान लें, मौके का निरीक्षण करें और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी वृद्ध अथवा आमजन अपनी समस्या को लेकर बार-बार भटकने को मजबूर न हो। वृद्ध मोहन दुबे की पेंशन रुकी, जांच के आदेश आदर्श नगर बिधूना निवासी 72 वर्षीय मोहन दुबे ने बताया कि उन्होंने 03 नवंबर 2020 को वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था। उन्हें केवल सितंबर में एक बार पेंशन मिली, उसके बाद कई माह से पेंशन बंद है। उम्र अधिक होने के कारण वे चल-फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.