जौनपुर, मार्च 18 -- जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर करंजाकला ब्लाक निवासी साहबलाल गौतम को समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने किया है। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साहबलाल के आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा के डॉ. अजय कुमार यादव, जिला महासचिव मजदूर सभा मंजय कन्नौजिया, दिलीप प्रजापति, दीपक विश्वकर्मा, सुभाष पाल, दारा सिंह चौहान, मोहम्मद नसीम, यीशू हाशमी, मिठाईलाल यादव, शिवनाथ विश्वकर्मा, सोहराब, अजय यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.