बांका, जनवरी 17 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम बाजार साहबगंज इन दिनों महाजाम की मार झेल रहा है। दिन भर लगने वाले भीषण जाम यहां तेज रफ्तार में बढ़ते रोजगार और व्यापार पर ग्रहण लगा दिया है। दौड़ता हुआ बाजार ठहर सा गया है। ग्राहक अन्य बाजार का रुख कर रहे हैं। व्यवसायियों को सर पकड़ कर बैठना पड़ रहा है। जाम से क्या व्यवसाई और क्या आम यात्री सब परेशान हैं। बाजार वासियों को कौन दिलाएगा इस महाजाम से मुक्ति? यह एक यक्ष प्रश्न है। सड़कों पर बहते नाले के दुर्गंध युक्त पानी से बाजार की स्थिति नारकीय हो गई है। दुकानदारों द्वारा बाजार में अस्थाई अतिक्रमण भी कर लिया गया है। इतने बड़े बाजार में रोज लगने वाला भीषण जाम दो तीन ट्रैफिक पुलिस के जवान पर भारी पड़ता है। साहबंज बाजार की संकरी सड़कों पर नए नए मॉडल के बड़े बड़े हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.