बांका, जनवरी 4 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार बस स्टैंड चौक से झारखंड का एक शिक्षक दारोगा कुमार शर्मा शुक्रवार की दोपहर से लापता हो गया है। दूसरे दिन शनिवार को शाम पांच बजे तक शिक्षक का बाइक हेलमेट सहित पिछले 30 घंटे से एक दुकान के आगे खड़ी है। इस संबंध में खेसर थाना क्षेत्र के मैदान गांव के रामकुमार ठाकुर ने बेलहर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि उनका जीजा जी दारोगा कुमार शर्मा शुक्रवार को देवघर से अपना घर मुंगेर जिला अंतर्गत टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के इटवा गांव बाइक से जा रहे थे। सुईया पहुंचने पर उन्होंने फोन किया की वे पहले आपके गांव आ रहे हैं इसके बाद घर जाएंगे। लेकिन एक दो घंटे तक नहीं आने पर जब फोन किए तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद सभी मिलकर खोजबीन शुरू किए। इसी क्रम में शनिवार को साहबगंज ...