मैनपुरी, जनवरी 15 -- करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बिहारी में घरेलू बातों को लेकर हुए विवाद और मारपीट के दौरान युवक ने अपनी मां और भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां, भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बिहारी निवासी रानू पुत्र कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 14 जनवरी को घरेलू बातों को लेकर उसकी मां लंकाश्री, भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आई उसकी पत्नी बबली को भी पीटा गया। आरोप लगाया कि मां, भाई उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी का कहना है कि घटना की तहरीर पर आशीष पुत्र कमलेश, लंकाश्री पत्नी कमलेश, नैना पत्नी आशीष सभी निवासीगण नगला बिहारी...