अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र की एक महिला को बिना तलाक दिए पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला ने पुलिस के समक्ष उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बन्नादेवी क्षेत्र के एक इलाके की महिला के अनुसार उसने 29 सितंबर को थाना बन्ना देवी में प्रार्थना पत्र दिया था। उसी दिन शाम छह बजे जानकारी हुई कि पति शहजाद ने मेरठ के मवाना क्षेत्र की लड़की से दूसरी शादी कर ली है। इस पर रात में ही महिला मेरठ पहुंची और थाना हस्तिनापुर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने शहजाद को थाने बुलाया और फटकार लगाई। दूसरी शादी के बारे में पूछने पर वह मुकर गया। लेकिन, महिला ने ऑनलाइन मैरिज सर्टीफिकेट दिखाया, तब जाकर उसने स्वीकार किया। कहा कि परिजनों ने उसकी शादी कराई है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी एसपी सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.