बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। तहसील सदर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एजाज नगर गौटिया के सरताज और आरिफ समेत कई लोगों ने एक डेयरी वाले की शिकायत की। आरोप है की डेयरी संचालक ने रोड पर भूसा डालकर कब्जा कर लिया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं डेयरी संचालक पशुओं का गोबर भी नालियों में बहाता है। जिसकी वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। डेयरी संचालक की दादागिरी यही नहीं थामती। वह रोड पर ही अपनी घोड़ा गाड़ी भी खड़ी रखता है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और बारादरी के प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त टीम जांच के लिए गठित की है। संयुक्त टीम को शिकायत के निस्तारण की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.