झांसी, दिसम्बर 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान बरुआसागर निवासी एक महिला ने अपनी जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं! जनसुनवाई के दौरान बरुआसागर के मातवाना मोहल्ले निवासी जशोदा ने एसडी एम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी मकान के बगल में इसकी पुस्तेनी जमीन पड़ी है। जमीन पर कस्बे की ही रहने वाली दबंग व्यक्ति कब्जा कर रहे है। जब उनने और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपियों ने कहा कि उनकी शासन प्रशासन में बहुत पकड़ है उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। महिला ने एस डीएम से आरोपी पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.