सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- देहरादून के बिल्डर बाबा साहनी सुसाइड केस में न्यायालय में पुलिस की ओर से फाइनल रिपोर्ट दायर की गई। मामले में गुप्ता परिवार की ओर से सुसाइड से नौ दिन पहले दी गई तहरीर पर भी देहरादून व सहारनपुर पुलिस मिलकर जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस रिपोर्ट में फोरेंसिक जांच में कोई साक्ष्य न मिलने की बात है, न्यायालय ने फाइनल रिपोर्ट स्वीकार कर ली। देहरादून में पिछले वर्ष 24 मई 2024 को बिल्डर सतेंद्र उर्फ बाबा साहनी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी बेटी के छठीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या की थी। बाबा साहनी के पास सुसाइड नोट मिला था। जिसमें सहारनपुर निवासी गुप्ता ब्रदर्स पर आत्महत्या के लिए उसकाने का आरोप लगाया लगा था। मामले में अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के ...