फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- थाना उत्तर में नगला पान सहाय निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति को सास, ससुर और देवर मारपीटकर घर से भगा देते हैं। देवर आएदिन महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। कहता है कि उसको खुश रखेगा और उसके साथ रह। कहता है कि उसका भाई तो उसको नहीं रखेगा लेकिन वह उसको सारा सामान देता रहेगा। महिला को उसके सास और ससुर ने बिजली और पानी रोककर परेशान कर दिया है। महिला का आरोप है कि वह अपने दरवाजे को बंद करके बच्चों के साथ बैठी थी तभी देवर गुड्डू ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने कुंडी तोड़ दी और अंदर घुस आया। महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीख पुकार पर सास और ससुर आ गए और देवर को लेकर चले गए। सास ससुर पर महिला ने आरोप लगाया कि उसकी चोटी पकड़कर मारपीट करते हैं। महिला को गालियां देते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.