झांसी, नवम्बर 5 -- गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला गांधीनगर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने सास-बहू को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने तीन के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी रानी पत्नी उत्तम सेन बीते रोज अपनी बहू सुषमा के साथ घर में काम कर रही थी। तभी पड़ोस के कुछ बच्चों ने जलता पटाखा उनकी छत पर फेंक दिया। जिसका रानी ने विरोध किया। तभी तैश में दौलत, राज, दद्दू आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर यह लोग घर में घुस आए। जहां सुषमा को पटक कर पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गई। उसे बचाने हू रानी आई तो इन लोगों ने उसे भी पीट दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। सुभषा ने बताया कि शोर ...