प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बार-बार पड़ोसियों की शिकायत करने पर पड़ोसियों ने बहू के घर में आकर उसे और सास को पीट पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित बहू की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बसीरपुर निवासी इकलाख की पत्नी नरगिस ने बुधवार को पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि बीते कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों की ओर से लगातार परेशान करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। उसी बात को लेकर खुन्नस खाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बुधवार शाम 4:30 बजे के करीब पीड़िता नरगिस तथा सास हमीदा बेगम को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मोबाइल पटक कर तोड़ दिया, शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों की जान बची। देररात नरगिस की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने बसीर...