सीवान, मार्च 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत की मुखिया बिन्दु देवी के आवेदन पर सोमवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें उन्होंने भेड़वनियां गांव के छोटेलाल प्रसाद और विष्णुधाम भेड़वनिया के ऑर्केस्ट्रा संचालक अशोक चौधरी को आरोपित किया है। उन्होंने दोनों के खिलाफ अपनी सास के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि शनिवार की शाम वह अपने दरवाजे पर अपने सास छठिया देवी के साथ बैठी थी, तभी बाइक से भेड़वनियां गांव के छोटेलाल प्रसाद और विष्णुधाम भेड़वनिया के ऑर्केस्ट्रा संचालक अशोक चौधरी आया और एक तिलक में जाने का रास्ता पूछने लगा। जब वह रास्ता बताने के लिए आगे बढ़ी तभी छोटेलाल प्रसाद बाइक से उतरकर उनकी सास के साथ मारपीट किया। जिससे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.