रांची, अप्रैल 25 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने शुक्रवार को सास की हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त सूरज उरांव को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त पर अपनी सास शंकुतला देवी को मोबाइल विवाद में सिर पर पत्थर से वारकर हत्या करने का आरोप है। घटना को लेकर 22 अप्रैल 2021 को अभियुक्त के खिलाफ लापुंग थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त ने बेड़ो निवासी सोनी कुमारी से 2018 में प्रेम विवाह किया था। शादी के दो साल बाद सूरज की दोस्ती किसी दूसरी महिला से हो गई थी, जिसे घर लाकर साथ रहने लगा था। इस पर उसकी पत्नी मायके चली गई। सूरज ने ससुराल जाकर पत्नी का मोबाइल लेकर चला गया। मांगने पर विवाद हुआ और घटना का अंजाम दिया गया था।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.