संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी में भदोही दुर्गागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शेरपुर गोपलहां (जद्दूपुर) गांव स्थित तालाब में गुरुवार को तीन बच्चों संग एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किस कारण महिला ने तालाब में कूदकर तीन बच्चों संग जान दे दी यह देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि महिला द्वारा तीनों बच्चों संग तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका लोग जाहिर करते रहे। मामला संज्ञान में आते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्र एवं थानाध्यक्ष दुर्गागंज कमल टावरी स्थल पर पहुंच गए थे। तीन बच्चों संग महिला की हुई मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका का पति सुनील कुमार यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह पत्नी 35 वर्षीय अन्नू यादव, छह वर्षीय दिव्यांश, आठ वर्षीय दीक्षा एवं तीन वर्षीय सूर्यांश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.