प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- पांच दिन पहले सास की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने बुधवार की सुबह बक्शी मोढ़ा पुल के समीप गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पत्नी के मायके से घर नहीं लौटने पर वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। करेली पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर को पारिवारिक विवाद में पूरा मनोहरदास अकबरपुर निवासी इरफान ने अपनी सास 55 वर्षीय आशिया खातून की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था। मृतका के पुत्र इरशाद की तहरीर पर इरफान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इरफान की पत्नी चांद बीवी ने आरोप लगाया था कि उसका पति उससे गलत काम करवाना चाहता था। जिस कारण वह अपने बच्चों को लेकर मायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.