रांची, फरवरी 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने रातू रोड न्यू मार्केट के पास से 12 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में सोनू यादव और अजय यादव शामिल है। दोनों हरमू विद्यानगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सासाराम के बबन साह और सूरज साह ब्राउन शुगर की तस्करी करते हैं। दोनों आरोपी सोमवार को ट्रेन से सासाराम गए थे। ब्राउन शुगर लेने के बाद बुधवार को बस से रांची पहुंचे थे। इसी क्रम में पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़ ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों काफी दिनों से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को सासाराम से ब्राउन शुगर की खेप रांची पहुंचने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.