सासाराम, फरवरी 10 -- सासराम, नगर संवाददाता। आईआरसीटीसी ने ई-टिकट के साथ खान-पान की प्री-बुकिंग (ई-पैंट्री) सेवा को विस्तार दिया है। इसमें सासाराम जंक्शन पर रुकने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। इस सुविधा के तहत यात्री ई-टिकट बुक करते समय ही अपना पसंदीदा भोजन चुन सकते हैं। सासाराम से दिल्ली, हावड़ा या पुरी जाने वाले यात्री अब अपनी पुरुषोत्तम (12801/02) और पूर्वा (12381/82) जैसी ट्रेनों की कन्फर्म या आरएसी टिकट पर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके अंतर्गत वेंडर सीधे आपकी सीट पर भोजन पहुंचाएंगे, जिससे प्लेटफार्म पर भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.