सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बाइक की डिक्की को मास्टर की से खोलकर पैसे उड़ाने के मामले में पुलिस ने कैश की बरामदगी की है। शनिवार को सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गत 22 जनवरी को अड्डा रोड में फोटो स्टेट दुकान के सामने लगे एक बाइक की डिक्की में रखे एक लाख दस हजार रूपए उड़ा लिये गए थे। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। उसने डिक्की खोलकर पैसे निकाले और बाइक पर सवार हेलमेट पहने हुए साथी के साथ फरार हो गये थे। घटनास्थल एवं उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज में आए व्यक्ति के हुलिया के आधार पर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान कोढ़ा गैंग के सदस्य के सुशील यादव के रूप में की गई। एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ वन के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ...