सासाराम, अगस्त 3 -- बिहार में एक सिविल कोर्ट के जज पर हाई कोर्ट की कार्रवाई हुई है। सासाराम सिविल कोर्ट की सब जज-1 सह एसीजेएम आरती जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पीके मलिक ने पत्र जारी किया है। महिला जज पर हुई कार्रवाई की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। उन्हें अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। हाईकोर्ट से जारी पत्र में कहा गया है कि सब जज-1 आरती के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही विचाराधीन है। ऐसे में बिहार न्यायिक सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियमावली 2020 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। जांच लंबित रहने या अगले आदेश तक उनका मुख्यालय रोहतास सासाराम से संबद्ध रहेगा। आदेश के प्रभावी रहने की अवधि के दौरान सब जज पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.