सासाराम, दिसम्बर 18 -- बिहार के सासाराम में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। शहर के कई मोहल्लों में घूम-घूमकर कुते ने सुबह 70 लोगों को काट दिया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। उसने एक साल सी बच्ची से लेकर कई युवा और बुजुर्गों पर हमला किया। इसके बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया। रोहतास जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रोजाना कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह शहर के महद्दीगंज के समीप कुत्ते ने आतंक मचा दिया। लोगों ने बताया कि पागल कुत्ता शहर के गोपालगंज, बौलिया रोड आदि कई मोहल्ले से होकर गुजरा। इस दौरान उसने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते ने बौलिया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया। इससे 70 वर्षीय साकुंति क...