गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- कुचायकोट। सासामूसा शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार से शुरू हुआ यह धरना अब व्यापक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान धरनास्थल पर डटे हुए हैं। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि शुगर मिल बंद रहने से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि शीघ्र ही चीनी मिल को चालू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को व्यापक रूप देंगे। धरना में शामिल किसानों में तोहिद आलम, सत्येंद्र बैठा, मनोज राय, नियाज अहमद, शंभू शर्मा, आशा देवी, कुंती देवी, रिंकू देवी, विद्यावती देवी, गया मिश्र, दूधनाथ राय, शमीम अहमद आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्...