हाथरस, फरवरी 6 -- सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वन चेतना केंद्र के निकट बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। जिसमें हाथरस की ओर से अलीगढ़ की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ जिले के समस्तपुर कीरत का रहने वाला था। गुरुवार सुबह वन चेतना केंद्र के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँचे क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने मृतक की जामा तलाशी ली। जिसमें उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान देवेश कुमार पुत्र रामनिवास, निवासी आगरा रोड, समस्तपुर कीरत, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी हैं।...