हाथरस, फरवरी 10 -- सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग समामई स्थित पंडित ओम प्रकाश फिलिंग स्टेशन पर सोमवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। सीएनजी डलवाने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ा लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अपने गांव से दर्जनों साथियों को बुलाकर पंप कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर कार्यालय से और कर्मचारियों से करीब 2 से 3 लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए। पम्प मैनेजर राजेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए कहा है कि जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो हमलवारों ने गांव से लोगों को बुला लिया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ युवक सीएनजी बिना नंबर के डलवाने के दौरान अभद्रता करने लगे। कर्मचारी के विरोध करने पर मामला बढ़ गया। मैनेजर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी देख लेने की धमकी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.