हाथरस, जुलाई 19 -- सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला केहरिया के निकट ई-रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला केहरिया निवासी सागर पुत्र नरेश अपने ई- रिक्शा से जंगलों में पशुओं के लिए घास लेने गया था। साथ में गांव के कुछ बच्चों को भी साथ लेकर गया था। बताते हैं कि घास लेकर वह वापस अपने घर आ रहा था, तभी गांव के निकट उसका ई- रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार दो बच्चे सचिन पुत्र धीरज घायल हो गए। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को आनन- फानन में उपचार के लिए ऐंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां उनका उपचार किया गया। उधर मौका मिलते ही ई रिक्शा चालक घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं घायल की जानकारी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.