अलीगढ़, अगस्त 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम व अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सासनी गेट, जयगंज व बाबरी सब्जी मंडी में जागरूकता अभियान चलाया। व्यापारियों व रेहड़ी पटरी वालों को दुकानों के सामने डस्टबिन रखने के हिदायत दी। कहा कि झाड़ू लगाने के बाद कचरे को जलाएं नहीं और नाले में नहीं डालें। बाजार में बने प्वाइंट पर कचरा उठने के बाद नहीं डालें ताकि गंदगी नहीं फैले। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी व अर्बन एनवाइरोटेक आईसी के हेड अंकुर भदौरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम बाजार में घूम-घूम कर व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापारियों से संवाद किया। उनको स्वच्छता के मायने बताए। नगर निगम ने वार्ड चार, 27, 39, 87 व 78 में जागरूकता अभियान चलाया। वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.